स्वच्छता शिविर का आयोजन, SBI फाउंडेशन और पहल जनसहयोग विकाश संस्थान ने लोगों को किया जागरूक
Damoh Latest News : स्वच्छता शिविर का आयोजन, SBI फाउंडेशन और पहल जनसहयोग विकाश संस्थान ने लोगों को किया जागरूक

Damoh Latest News : दमोह। एसबीआई (SBI) फाउंडेशन और पहल जनसहयोग विकाश संस्थान के सहयोग से तहसील पटेरा के ग्राम जोगीडाबर में स्वच्छता शिविर का आयोजन किया गया। स्वच्छता शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों में आस-पास के वातावरण को साफ एवं स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया, जिससे उनका स्वस्थ ठीक रहे।

शिविर में लगभग 400 ग्रामीणों की उपस्थिति के साथ साथ पहल जनसहयोग विकाश संस्थान की टीम के मनीष खरे प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर, लक्ष्मी दहायत नर्स मेंटर, गोविन्द ठाकुर (लैब टेक्नीशियन), लखन कुशवाहा फार्मासिस्ट, द्रोपती गौड (आशा कार्यकर्ता), शीला गौड (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) और संजय बर्मन की उपस्थिति रही, जिनके समर्पण और सहयोग ने शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।


