Thalapathy Vijay will contest the elections : थालापति विजय ने शुरू की चुनाव की तैयारी, इस तारीख को जारी करेंगे पार्टी का झंडा, लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
Thalapathy Vijay will contest the elections : अभिनेता थालापति विजय ने राजनीतिक सफर की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।
Thalapathy Vijay will contest the elections : नई दिल्ली। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाने वाले अभिनेता थालापति विजय ने राजनीतिक सफर की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। इस साल फरवरी महीने में विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च की थी जिसका नाम- तमिलगा वेट्री कषगम रखा गया था। माना जा रहा है कि विजय की पार्टी साल 2026 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ सकती है। इसी क्रम में अब गुरुवार को थालापति विजय अपनी राजनीतिक पार्टी का झंडा जारी करने जा रहे हैं।
ध्वज गीत भी जारी करेंगे विजय
तमिलगा वेट्री कषगम के अध्यक्ष अभिनेता थालापति विजय अपने नवनिर्मित राजनीतिक दल का झंडा जारी करेंगे। वह पार्टी के झंडे को पनाईयुर स्थित पार्टी कार्यालय पर फहरायेंगे। इसके साथ ही वह पार्टी का ध्वज गीत भी जारी करेंगे। माना जा रहा है कि इसके बाद उनकी पार्टी जमीन पर चुनाव की तैयारी करने में भी जुट जाएगी।
2026 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ेंगे
इस साल फरवरी महीने में एक्टर थालापति विजय ने राजनीतिक पार्टी शुरू करने का ऐलान किया था। विजय ने इसके साथ ही यह भी कहा था कि वह साल 2026 में होने वाला तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि थालापति विजय ने इस साल हुए लोकसभा चुनाव में किसी भी गठबंधन या दल का समर्थन नहीं किया था।
तीन साल में राज्य में ₹9.74 लाख करोड़ का निवेश आया- स्टालिन
दूसरी ओर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बुधवार को कहा है कि पिछले तीन वर्षों में राज्य ने 9.74 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया है जिससे 31 लाख नए रोजगार पैदा हुए हैं। स्टालिन ने तमिलनाडु में 68,773 करोड़ रुपये मूल्य की परियोजनाओं की आधारशिला रखते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से करीब एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।



