
नई दिल्ली : Weather Update : इस समय देश के लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने बड़ी खुशखबरी दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। IMD के मुताबिक़ इस बार मानसून 19 मई तक दक्षिण अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में एंट्री कर सकता है। आम तौर पर मानसून पोर्ट ब्लेयर में 20 मई, दक्षिण पश्चिम भारत में 22 मई और केरल की ओर 1 जून के आसपास बढ़ता है, लेकिन इस साल मानसून के 2 से 3 दिन पहले आने की संभावना है।
इस दिन भारत पहुंचेगा मानसून
Weather Update : IMD के अनुसार, मानसून अगले 7 दिन में अंडमान निकोबार द्वीप पहुंचेगा। इसके बाद एक जून तक केरल और 15 जुलाई तक उत्तर भारत में पहुंचेगा। इसके साथ ही 15 सितंबर तक मानसून की वापसी होगी। इस साल सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।
IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
Weather Update : मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए यह भी बताया है कि इस साल देश के करीब 20 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। दक्षिण कर्नाटक के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसकी वजह से अगले 5 दिन मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में मौसम खराब रहेगा। यहां गरज, चमक के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश हो सकती है।



