April 16, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

Chhattisgarh Kawardha News: जिला पंचायत सीईओ ने अपनाया सख्त रुख, जनपद पंचायत कवर्धा व बोड़ला के सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी, जानें वजह

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Chhattisgarh Kawardha News: कवर्धा | कबीरधाम जिला पंचायत कवर्धा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक अग्रवाल ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर कड़ा रुख अपनाते हुए जनपद पंचायत कवर्धा एवं जनपद पंचायत बोड़ला के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई उनके द्वारा बिना पूर्व सूचना एवं सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय से अनुपस्थित रहने के मामले में की गई है।

जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि 14 अप्रैल को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं के आयोजन के लिए पूर्व में ही निर्देश जारी किए गए थे। ऐसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों का मुख्यालय से अनुपस्थित रहना उनके पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही और कदाचार की श्रेणी में आता है। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के प्रावधानों के विपरीत पाया गया है।

सीईओ जिला पंचायत द्वारा दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर निर्धारित समयावधि में अपने कृत्य के संबंध में स्पष्ट एवं संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करें। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि समय सीमा के भीतर जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाता है अथवा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई को प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने और कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close