June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़देशब्रेकिंग

डीजल कीमतों में बढ़ोतरी के बीच बस किराया बढ़ाने की मांग, परिवहन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Raipur CG News: रायपुर। डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और बस संचालन खर्च में इजाफे को लेकर छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस किराया बढ़ाने की मांग उठाई है। महासंघ के पदाधिकारी परिवहन मंत्री केदार कश्यप से मिलने पहुंचे और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

यातायात महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सैयद अनवर अली ने कहा कि प्रदेश में आखिरी बार सितंबर 2021 में यात्री किराए में वृद्धि की गई थी। इसके बाद से डीजल सहित बस संचालन से जुड़े सभी खर्चों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि बीते 15 दिनों में डीजल के दाम 4 बार बढ़ चुके हैं, जिससे बस संचालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है।

उन्होंने कहा कि बसों के चेचिस, बॉडी, टायर, बीमा, मरम्मत, स्पेयर पार्ट्स और कर्मचारियों के वेतन तक की लागत बढ़ गई है। वहीं परिवहन विभाग द्वारा व्हीकल फिटनेस, सीट बेल्ट, स्पीड गवर्नर, पैनिक बटन, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और अन्य सुरक्षा उपकरणों को अनिवार्य किए जाने से भी खर्च में भारी वृद्धि हुई है।

सामान्य बसों में 50% और एसी बसों में 30% किराया बढ़ाने की मांग

महासंघ का कहना है कि 11 मार्च 2025 की अधिसूचना के बाद यात्री किराए में लगभग 25 प्रतिशत तक कमी की गई थी, जबकि डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती रही हैं। इससे प्रदेश के 90 प्रतिशत से अधिक बस संचालक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

महासंघ ने मांग की है कि सामान्य यात्री बसों के किराए में 50 प्रतिशत और डीलक्स एवं एसी बसों के किराए में 30 प्रतिशत तक वृद्धि की जाए।

जानिए कितना बढ़ सकता है किराया

प्रदेश अध्यक्ष सैयद अनवर अली ने बताया कि रायपुर से जगदलपुर का वर्तमान किराया लगभग 600 रुपए है, जो बढ़ोतरी के बाद 700 से 750 रुपए तक पहुंच सकता है। वहीं रायपुर से दुर्ग का किराया 50 रुपए से बढ़कर करीब 75 रुपए हो सकता है।

महासंघ ने सरकार से मांग की है कि सितंबर 2021 की किराया वृद्धि संबंधी व्यवस्था को दोबारा लागू किया जाए और डीजल की कीमतों के आधार पर यात्री किराए में कमी या बढ़ोतरी का स्थायी नियम बनाया जाए।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close