July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़देशब्रेकिंग

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी, अगले 4 दिनों में तापमान 5 डिग्री तक चढ़ने के आसार

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में उलटफेर करने वाला सिस्टम अब कमजोर पड़ गया है, जिसके चलते अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में तापमान में तेजी से वृद्धि शुरू हो सकती है और अगले चार दिनों में पारा करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

हालांकि प्रदेश के एक-दो इलाकों में मेघगर्जन, तेज हवाएं, वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। सोमवार को रायपुर समेत कई जिलों में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

बिलासपुर रहा सबसे गर्म

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई। वहीं बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर, सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड और अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

26 मई के बाद केरल पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई के बाद केरल पहुंचने की संभावना है। हालांकि इसमें चार दिन तक की मॉडल त्रुटि संभव बताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश और उससे लगे बिहार क्षेत्र में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। वहीं दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में भी ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसका असर मौसम पर पड़ रहा है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। गर्मी और उमस में बढ़ोतरी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close