April 21, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

बिलासपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के तीखे बयान, योगी आदित्यनाथ पर भी साधा निशाना

Avimukteshwarananda Saraswati in CG: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने राजनीतिक दलों और सरकारों पर गंभीर आरोप लगाए।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Avimukteshwarananda Saraswati in CG: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने राजनीतिक दलों और सरकारों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही हैं।

बुधवार को बेमेतरा में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बिलासपुर पहुंचे शंकराचार्य ने सत्तारूढ़ दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनकी आवाज को दबाने के लिए हिस्ट्रीशीटरों का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी बात सुनने के बजाय उसे दबाने की कोशिश की जा रही है।

शंकराचार्य ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों का भी कड़ा विरोध किया। उन्होंने इन नियमों को ‘हिंदुओं को बांटने वाला’ और ‘राष्ट्रद्रोह’ करार देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में इसका क्रियान्वयन नहीं होना चाहिए।

सनातन धर्म पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि इसे बाहरी लोगों से नहीं, बल्कि अंदर मौजूद ‘कालनेमियों’ से खतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीति में धर्म का उपयोग केवल वोट हासिल करने के लिए किया जा रहा है और वास्तविक हितों की अनदेखी हो रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी शंकराचार्य ने सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उन्हें 40 दिन का समय दिया गया था, लेकिन वे खुद को साबित नहीं कर पाए। इस आधार पर उन्होंने कहा कि योगी ‘असली हिंदू नहीं’ हैं। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के इन बयानों के बाद राजनीतिक माहौल गरमाने की संभावना है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close