July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

भाजपा का ‘गांव चलो-घर चलो’ अभियान शुरू: जामावाड़ा में किरण सिंह देव ने किया जनसंपर्क, 19 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CG Jagdalpur News: जगदलपुर। 47 वां स्थापना दिवस मना रही भारतीय जनता पार्टी 7 से 12 अप्रैल तक सघन जनसंपर्क करने गांव चलो घर चलो अभियान चला रही है। आज मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नानगुर मण्डल के ग्राम जामावाड़ा में पहुंच कर गांव चलो घर चलो अभियान की शुरुआत की‌ और जामावाड़ा की ग्रामीण जनता से सीधे संवाद करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए चर्चा की। श्री देव ने कहा कि केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह भाजपा सरकार की मंशा है। गांव चलो घर चलो अभियान का यही उद्देश्य भी है।

गांव चलो घर चलो अभियान में ग्राम जामावाड़ा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने 19 लाख की लागत से सीसी सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। कासरीपारा में 300 मीटर सीसी सड़क निर्माण लागत 9.50 लाख ,भदरागुड़ा में 300 मीटर सीसी सड़क लागत 09.50 लाख का भूमिपूजन किया। इस दौरान श्री देव ने ग्राम का सघन भ्रमण किया और प्रधानमंत्री आवास योजना के ग्रामीण हितग्राहियों के घरों में जाकर बातचीत की। महतारी लंदन योजना की हितग्राही महिलाओं से भी चर्चा की और ग्रामीण कार्यकर्ताओं के साथ जमीन में बैठकर भोजन किया। ग्रामीणों ने बताया कि जामावाड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना में 140 स्वीकृति,पेंशन योजना में 225, भूमिहीन कृषि मजदूर 31, प्रधानमंत्री उज्जवला गैस के 465, प्रधानमंत्री किसान निधि में 242 लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास हो रहा है। गांव, गरीब, किसान, महिला व युवाओं के विकास करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला गैस, किसान सम्मान निधि, महतारी वंदन योजना, पेंशन योजना, भूमिहीन कृषि मजदूर,पीएम सूर्य घर योजना, वीबी रामजी योजना हमारे गांव के लोगों के विकास के उद्देश्य को पूरा करने की लागू की है, जिसका लाभ सभी को मिल रहा है। श्री देव ने कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में जनता को लाभ मिला है। प्रदेश में 70 लाख महिला बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है।

उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं व किसानों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहाना करते प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक किरण देव का सहृदय धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि करोड़ों के विकास कार्य क्षेत्र में जनता के मांग के अनुरूप हो रहे हैं। जिसमें सड़क,नाली, पुलिया,डोम शेड , देवगुड़ी का उन्नयन, पानी व्यवस्था,विधुत संबंधित,शिक्षा जैसे सुविधाएं व अन्य विकास कार्य हो रहे हैं। वहीं मंडल प्रभारी सुब्रतो विश्वास एवं मंडल अध्यक्ष हरि राम मंडावी ने भी अपनी बातों को रखा।

इस दौरान मंडल प्रभारी सुब्रतो विश्वास, मंडल अध्यक्ष हरि राम मंडावी,लखीधर बधेल, आर्येंद्र सिंह, चंद्रकांत सेठिया,संरपंच रैदू नाग, नीलांबर सेठिया,बालमती नागेश,बोड़की मंडावी,सुंकाती गौतम ,रामकेशरी गोयल, सुखलाल,कमल कुमारी, डमरू भारती ,सुकुरू, हरिशंकर कश्यप,दयाराम सुकलधर,धरमू मंडावी,लखमू,उदय दुबे, देवीसिंह,चैतराम नाग,व काफी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close