July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

आगर मालवा में दर्दनाक हादसा: स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से 9 साल के छात्र की मौत, कई बच्चे घायल

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Agar Malwa Latest News: आगर मालवा | मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले से एक बेहद दुखद घटना की खबर सामने आई है। यहां सोयत कला में स्वामी विवेकानंद स्कूल में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में एक 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में करीब आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए हैं। मधुमक्खियों के हमले से घबराकर बच्चे इधर-उधर भागने लगे।

कक्षा 4 का छात्र था मृतक
मृतक छात्र कक्षा 4 का छात्र था। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय स्कूल में परीक्षा चल रही थी। इस घटना से स्कूल परिसर में दहशत का माहौल है।

घायलों का इलाज जारी
घटना के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को नजदीकी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, रमन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close