नर्सिंग घोटाला रिश्वतकांड में CBI की बड़ी कार्रवाई, पैसों के साथ एक और शिक्षक को किया गिरफ्तार
nursing scam bribery scandal : सीबीआई के एक और निरीक्षक सुशील मजोकर को रिश्वत के दो लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया।
nursing scam bribery scandal : नर्सिंग घोटाले की जांच कर रही सीबीआई के दामन पर दाग लग गया है। जांच से जुड़े रिश्वतकांड में सोमवार को एक और खुलासा हुआ। सीबीआई के एक और निरीक्षक सुशील मजोकर को रिश्वत के दो लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। सुशील मजोकर एसीबी भोपाल से सीबीआई में अटैच था।
जानकारी के अनुसार सीबीआई ने रतलाम नर्सिंग कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल जुगल किशोर शर्मा और भाभा कॉलेज भोपाल के प्रिंसिपल जलपना अधिकारी को भी गिरफ्तार किया है। सीबीआई के निरीक्षक राहुल राज को भी 10 लाख रुपये की रिश्वत के साथ रविवार को गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही भोपाल के मलय कॉलेज ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन अनिल भास्करन, प्रिंसिपल सूना भास्करन और एक दलाल सचिन जैन को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। इनके अलावा इंदौर और रतलाम में 9 अन्य लोगों को पकड़ा था। इन सभी को सीबीआई ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया।




