July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

अहमदाबाद में यात्रियों से भरा प्लेन हुआ क्रैश, पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी थे सवार, चली गई जान

Former CM Vijay Rupani passed away : गुजरात के अहमदाबाद में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Former CM Vijay Rupani passed away : अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। वहीं इस प्लेन में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में पूर्व सीएम विजय रूपाणी की भी मौत हो गई है। हादसे के दौरान विमान में पूर्व सीएम के अलावा 242 लोग सवार थे। क्रैश होने वाला विमान एयर इंडिया का बी787 था। विमान में 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सहित 242 लोग सवार थे।

कौन हैं विजय रूपाणी?

विजय रूपाणी भारतीय जनता पार्टी के नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री थे। विजय रुपाणी का जन्म रंगून में हुआ था जिसे अब यांगून, म्यामांर के नाम से जाना जाता है। उनका परिवार 1960 में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद गुजरात के राजकोट चला गया। रूपाणी जब स्कूल में थे वो तभी RSS की शाखा में शामिल हुए। इसके बाद वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जरिए वो भाजपा में शामिल हुए। साल 2014 में अपना विधानसभा चुनाव लड़ा और राजकोट पश्चिम से उपचुनाव जीता। साल 2006 से 2012 तक वो राज्यसभा के भी सदस्य थे। विजय रुपाणी ने साल 2016 से लेकर 2021 तक गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री के तौर पर भी काम किया है।

कैसे हुआ हादसा?

अहमदाबाद में हुए इस विमान हादसे के बाद एयर इंडिया ने बयान जारी किया है। एयर इंडिया के मुताबिक विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था। हालांकि, गुरुवार को 1 बजकर 38 बजे उड़ान भरने के 5 मिनट बाद ही विमान रिहायशी इलाके (मेघानी नगर) में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी। वहीं, उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास 8200 घंटे विमान उड़ाने का अनुभव है। वहीं, उनके सह-पायलट को 1100 घंटे का उड़ान अनुभव था।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close