July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

खेल जगतदेशब्रेकिंग

IND vs AUS 2nd Test Day 3 Update : एडिलेड टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया ने जीता.. टीम इंडिया की शर्मनाक हार, सीरीज 1-1 से हुई बराबर

IND vs AUS 2nd Test Day 3 Update : ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट मैच को 10 विकेट से अपने नाम किया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

IND vs AUS 2nd Test Day 3 Update : एडिलेड ओवल के मैदान पर खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिंक बॉल टेस्ट मैच में कंगारू टीम का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने तीसरे दिन ही इस मुकाबले को 10 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज को 1-1 से बराबरी पर ला दिया है। इस मैच में टीम इंडिया अपनी पहली पारी में सिर्फ 157 रन बनाकर सिमट गई थी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 337 रनों का स्कोर बनाने के साथ 157 रनों की अहम बढ़त हासिल की।

वहीं भारतीय टीम के बल्लेबाजों का दूसरी पारी में भी बेहद निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला और सिर्फ 175 रन बनाकर पूरी टीम सिमट गई जिससे ऑस्ट्रेलिया को मुकाबले की चौथी पारी में सिर्फ 19 रनों का टारगेट मिला जिसे उन्होंने बिना किसी नुकसान के 3.2 ओवर्स में हासिल कर लिया।

 

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट मैच को तीन दिनों के अंदर खत्म करने के साथ उसे 10 विकेट से अपने नाम किया है। टीम इंडिया की दूसरी पारी इस मुकाबले में सिर्फ 175 के स्कोर पर सिमट गई थी, जिससे ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 19 रनों का टारगेट मिला था जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close