Arvind Kejriwal on BJP : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा में चुनाव जीतने के लिए बीजेपी लोगों के वोट कटवा रही है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी चुनाव से डरी हुई है। इसलिए वह ऐसे काम कर रही है।
दिल्ली में बीजेपी के पास कोई वीजन नहीं
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली मे बीजेपी हार मान चुकी है, ना उनके पास सीएम फेस है, ना कैंडिडेट है, ना ही उनके पास कोई वीजन है। बीजेपी किसी भी तरीके से चुनाव जीतना चाहती है।
दिल्ली में शुरू हुआ ऑपरेशन लोटस
केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने पहले शहदरा में 11 हजार वोट काटने की कोशिश की। अब नई दिल्ली विधानसभा सीट पर वोट काटे गए हैं। केजरीवाल ने कहा, ‘आज मैं आपको डाटा बता रहा हूं। नई दिल्ली मे 15 दिसंबर से इनका ऑपरेशन लोटस शुरू हुआ है। 5 हजार वोट डिलीट कराने के लिए डाले गए हैं, 7 हजार ऐड करवा रहे हैं। 12 प्रतिशत वोट ये इधर-उधर कर रहे हैं। यदि ऐसा ही रहता फिर तो चुनाव पानी में गया।’
केजरीवाल ने कहा, ‘हमने कुछ नाम को वेरीफाई करवाया तो 400 से ज्यादा लोग अपनी जगह पर रह रहे हैं। अब जो वेरिफिकेशन होगा, सभी पार्टियों के लोगों की मौजूदगी में होगा। 10,000 नए वोटर की रिक्वेस्ट आई है। ये (बीजेपी) हरियाणा से लोगों को ला रहे हैं। ये इतने नएं वोटर कहां से आ गए। नई दिल्ली में 10% वोटर बड़ा दिया है।’
नई दिल्ली विधानसभा में भी BJP लोगों के वोट कटवा कर चुनाव जीतना चाहती है। @ArvindKejriwal जी और CM @AtishiAAP कर रहे हैं एक और बड़ा ख़ुलासा l LIVE https://t.co/P8Dx3qPn2Q
— AAP (@AamAadmiParty) December 29, 2024




