July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

सागर दलित हत्याकांड! पूर्व गृहमंत्री के करीबियों पर लगे​ गंभीर आरोप, पुलिस प्रशासन पर भी खड़े हो रहे सवाल

Sagar Latest News: पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के करीबी रिश्तेदार भास्कर ठाकुर और उसके साथियों पर जानलेवा हमला और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Sagar Latest News: सागर। सागर के बहुचर्चित दलित हत्याकांड पर बड़ा अपडेट सामने आया है। एक ही दलित परिवार के तीन लोगों की हत्या के बाद अब अंजना के भाई विष्णु अहिरवार पर जानलेवा हमला के आरोप लगे हैं। बता दें कि पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के करीबी रिश्तेदार भास्कर ठाकुर और उसके साथियों पर जानलेवा हमला और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही अंजना हत्याकांड का केस वापस लेने की का दवाब भी डाला जा रहा है और जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

जानकारी के लिए बता दें कि ये आरोप और कोई नहीं बल्कि पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के करीबियों पर अंजना हत्याकांड के आरोप लगे हैं। एमएलसी के बाद अभी तक FIR दर्ज नहीं की गई है। जिसके बाद अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

बड़ोदिया नैनागिर दलित हत्याकांड मध्य प्रदेश के सागर ज़िले में एक दलित परिवार के तीन सदस्यों की 2023 और 2024 में नौ महीनों की अवधि में हुई हत्याओं से जुड़ा है। यह हिंसा 2019 में शुरू हुई थी, जब परिवार की एक किशोरी ने ऊँची जाति के लोगों के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था, और परिवार के कई सदस्यों की हत्याओं और संदिग्ध मौतों के साथ यह बढ़ती गई। परिवार ने एक स्थानीय भाजपा नेता पर मामला वापस लेने का दबाव बनाने और जाँच को प्रभावित करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमला बोला

इस मामले में अब कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता अरूण यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि भाजपा सरकार में दलितों – आदिवासियों के खून की कोई कीमत नहीं। सागर में पहले एक ही दलित परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी और अब विष्णु अहिरवार पर जानलेवा हमला पर पुलिस FIR तक दर्ज करने को तैयार नहीं है, क्योंकि आरोपियों का सीधा संबंध भाजपा एवं पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह से है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close