September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

मप्र अधिवक्ता परिषद चुनाव खत्म: 122 प्रत्याशी की किस्मत EVM में कैद, अब फैसले का इंतजार

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Advocates’ Council Elections Conclude: भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद निर्वाचन के लिए मंगलवार को प्रदेशभर में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गई। राजधानी भोपाल सहित सभी जिला न्यायालय परिसरों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। चुनाव में प्रदेशभर के करीब 88 हजार अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इस बार राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में कुल 122 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं राजधानी भोपाल से 20 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। निर्वाचन के माध्यम से परिषद के लिए 18 पुरुष और 7 महिला सदस्यों का चयन किया जाएगा।

मतदान के दौरान अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई जिलों में दिनभर मतदान केंद्रों पर अधिवक्ताओं की भीड़ रही और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया पूरी कराई गई। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार सभी जिलों से मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से सम्पन्न होने की जानकारी मिली है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close