June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Mahakumbh Latest Update : महाकुंभ में भगदड़ के बाद सीएम योगी ने दिए न्यायिक जांच के आदेश, आज प्रयागराज जाएंगे DGP

Mahakumbh Latest Update : महाकुंभ में भगदड़ के बाद सीएम योगी ने दिए न्यायिक जांच के आदेश, आज प्रयागराज जाएंगे DGP |

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

प्रयागराज। Mahakumbh Latest Update : प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के स्नान से पहले भगदड़ मच गई थी। मंगलवार देर रात करीब 2 बजे मची भगदड़ में 30 लोगों की जान चली गई, जबकि 60 लोग घायल हैं। मरने वालों में 25 लोगों की पहचान हो गई है। 36 घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। शुरुआती इलाज के बाद 24 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 4 कर्नाटक, असम और गुजरात के 1-1 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। सरकार ने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये देने का ऐलान किया। वहीं अब शासन और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सीएम ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दे दिए हैं।

DGP जाएंगे प्रयागराज महाकुंभ

प्रयागराज महाकुंभ हादसे को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। अधिकारियों को तत्काल मामले की जांच में लगाया गया है। मौनी अमावस्या अमृत स्नान पर्व के पूरा होने के बाद सरकार एक्शन मोड में आ गई है। हादसे में मृतकों का आंकड़ा जारी किया गया। वहीं, हादसे की जानकारी के लिए सरकार के मृख्य सचिव और डीजीपी गुरुवार को प्रयागराज जाएंगे। वहां वे हादसे की पूरी जानकारी लेंगे और सीएम योगी को रिपोर्ट देंगे।

न्यायिक जांच के आदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ की न्यायिक जांच की घोषणा के बाद यूपी सरकार ने तीन सदस्यीय जांच कमिटी का गठन कर दिया है। महाकुंभ हादसे की जांच इलाहाबाद हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस हर्ष कुमार की अध्यक्षता में होगी। इसमें रिटायर्ड आईपीएस वीके गुप्ता और रिटायर्ड आईएएस डीके सिंह सदस्य बनाए गए हैं।

मौनी अमावस्या पर 7.64 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

मेला प्रशासन के मुताबिक, बुधवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर शाम आठ बजे तक 7.64 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई। मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मौनी अमावस्या पर शाम आठ बजे तक 10 लाख से अधिक कल्पवासियों समेत कुल 7.64 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में स्नान किया। इस दौरान, हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। वहीं अभी तक 19.94 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close