June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Missing Parrot Poster : तोते के गम में डूबा शख्स, गली-गली लगा दिए ये पोस्टर, पता बताने वालों को मिलेगा हजारों का इनाम

A person drowned in grief over the parrot, put up these posters in every street, whoever gives the address will get a reward of thousands

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Missing Parrot Poster : यूपी की रामनगरी अयोध्या में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपने तोता गायब होने के बाद इस कदर गम में डूबा कि उसने गली-गली पोस्टर लगा डाले। अयोध्या के रहने वाले इस शख्स ने अपने तोते को खोज लाने पर इनाम घोषित कर दिया। पोस्टर के मुताबिक, तोता खोज लाने वालों को 10 हजार का इनाम दिया जाएगा। पोस्टर में शख्स ने अपने तोते का पूरा पहचान दिया है।

अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के नील विहार कॉलोनी के रहने वाले शैलेश कुमार पशु पक्षी प्रेमी बताए जाते हैं। उन्होंने एक तोता को पाल रखा था। बीते दिन उनका तोता पिंजरे से उड़ गया। इसके बाद शैलेश का पूरा परिवार दुखी हो गया। परिवार तोता को ढूंढने में लग गया। काफी खोजबीन करने बाद शैलेश कुमार ने अयोध्या की गली-गली में गुमशुदा तोता का पोस्टर लगा दिए है।

 

इस पोस्टर में शैलेश द्वारा लिखा गया है कि इस तोते को पकड़ने वालों को 10 हजार का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। यही नहीं दीवारों पर लगाए गए पोस्टर में तोते की फोटो और उसके निशान का भी बाकायदा उल्लेख किया है। इसके साथ ही मालिक ने अपना फोन नंबर भी दिया है। अयोध्या में लगाया गया यह पोस्ट लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। चौक चौराहों पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close