July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Damoh Latest News : दमोह पुलिस की बड़ी सफलता, दो साल से लापता मासूम को गुवाहाटी से किया रेस्क्यू

Damoh Latest News : दमोह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सउनि अभय सिंह और प्रआर 78 सचिन नामदेव की टीम को गुवाहाटी भेजा गया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Damoh Latest News : दमोह। एमपी के दमोह देहात पुलिस ने दो वर्षों से लापता नाबालिग बालक को असम के गुवाहाटी स्थित आश्रम से रेस्क्यू कर उसके माता-पिता से मिलवाने में सफलता पाई है। दरअसल, जानकारी अनुसार प्रार्थी विजय चकवर्ती ने 07 जुलाई 2024 को अपनी पत्नी और 6 वर्षीय बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पत्नी की दस्तयाबी 22 सितंबर 2024 को हुई, जिनसे पूछताछ में पता चला कि उनका बेटा गुवाहाटी के एक आश्रम में है। परिजन दिसंबर 2024 में बच्चे को लेने आश्रम पहुंचे, लेकिन बच्चा होते हुए भी उन्हें नहीं सौंपा गया।

इसके बाद दमोह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सउनि अभय सिंह और प्रआर 78 सचिन नामदेव की टीम को गुवाहाटी भेजा गया। जिसके बाद 3 अप्रैल 2025 को नूनमति थाना पुलिस के सहयोग से लेरेला मेमोरियल होम आश्रम में दबिश दी गई। काफी प्रयासों और विवादों के बाद पुलिस टीम ने बच्चे को दस्तयाब किया।

एसपी के अनुसार जांच में पता चला कि आश्रम की अध्यक्ष प्रेमलता सैक्या ने बच्चे का नाम बदलकर स्वयं को गार्जियन बताकर स्कूल में दाखिला कराया था।जिसके बाद इस मामले में प्रेमलता सैक्या और उसके बेटे पर अपहरण व शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर विवेचना जारी है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close