August 1, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

इस जिले में हुआ बड़ा हादसा.. करंट लगने से 3 लोगों की मौत और 5 झुलसे

Deoria Latest News : उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई तथा पांच लोग झुलस कर घायल हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Deoria Latest News : देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई तथा पांच लोग झुलस कर घायल हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि गांव जनुआ में आज शाम एक व्यक्ति का टीन शेड लग रहा था तथा उसे उठाने के लिए गांव के कुछ लोग सहयोग कर रहे थे तभी शेड के बिजली के तार के संपर्क में आने से करंट उतर गया।

उन्होंने बताया कि आठ लोग करंट लगने से झुलस गये जिनमें से तीन की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि झुलसकर घायल हुए अन्य लोगों में से तीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

उन्होंने बताया कि दो लोगों का उपचार देवरिया मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। सलेमपुर उप जिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि मृतकों की पहचान मोनू पांडेय (28), पवन कुशवाहा (18) और शिवम पांडेय (22) के रूप में हुई है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close