Ghaziabad Rape News : दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दो भाइयों द्वारा अपनी नाबालिग सगी बहन ने दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना में पीड़िता की मां की शिकायत पर दर्ज FIR के आधार पर दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार, दोनों भाइयों ने आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी 14 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म किया। वे दोनों पिछले साल से उसका यौन शोषण कर रहे थे, जिससे वह गर्भवती हो गई।




