MP Weather Update : कई जिलों बारिश का अलर्ट.. कोहरे की चादर से ढका प्रदेश, जानें आपके शहर में मौसम का हाल
MP Weather Update : कई जिलों बारिश का अलर्ट.. कोहरे की चादर से ढका प्रदेश, जानें आपके शहर में मौसम का हाल
MP Weather Update : भोपाल। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने से मध्यप्रदेश का मौसम फिर बदला है। रात के टेम्परेचर में 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी और दिन में गिरावट हुई है, जबकि मावठा भी गिर रहा है। 28 दिसंबर तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
गुरुवार सुबह भोपाल, इंदौर समेत आधे एमपी में कोहरा छाया है। वहीं, मालवा-निमाड़ यानी इंदौर-उज्जैन संभाग के 10 जिलों में बारिश का भी अलर्ट है। 27 दिसंबर से पूरे प्रदेश में ओले-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम रहेगा। आधे से ज्यादा जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। इससे पहले बुधवार को पूरे प्रदेश में मौसम बदला रहा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य जिलों में बादल छाए रहे। इस वजह से ठंड बढ़ गई। भोपाल में पारा 22.5 डिग्री रहा। ग्वालियर में 21.8 डिग्री, गुना में 22 डिग्री, नौगांव में 22.5 डिग्री, टीकमगढ़ में 21.5 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं, खजुराहो में 23.2 डिग्री, रीवा-सतना में 23.8 डिग्री, रायसेन, शिवपुरी-रतलाम में 23 डिग्री और उज्जैन में पारा 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में 24.3 डिग्री और जबलपुर में पारा 27.4 डिग्री रहा।




