April 20, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessदेशब्रेकिंग

Gold-Silver Price Today: आसमान छू रहे सोने-चांदी के दाम, जानें आज क्या है बाजार में लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज 19 मार्च 2025 की सुबह सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

भोपाल। Gold-Silver Price Today: त्योहार सीजन में सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी है। ऐसे में गहने बनवाने वाले के पसीने छूटने लगे हैं। गोल्ड और सिल्वर के दामों मे लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण बाजार भी सुस्त होने लगा है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज 19 मार्च 2025 की सुबह सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। चलिए जानते हैं कि आज बाजार में सोने-चांदी का भाव क्या है?

भोपाल में सोने के भाव

राजधानी भोपाल में कल यानी मंगलवार को 22 कैरेट सोना 83,000 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका था, जबकि 24 कैरेट सोना 87,150 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका था। वहीं आज यानी बुधवार 19 मार्च को सोने के भाव में उछाल आया है। 22 कैरेट सोने का भाव 83,400 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 87,570 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं इंदौर में सोने का भाव- 22 कैरेट सोने का भाव- 83,400 (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट सोने का भाव- 87,570 (प्रति 10 ग्राम) है।

चांदी का भाव

चांदी की बात करें तो आज भोपाल में चांदी के भाव में तेजी आई है। जानकारी अनुसार, मंगलवार को भोपाल में चांदी 1,12,000 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, वहीं आज बुधवार को 1,13,000 रुपये पर बिकेगी। इंदौर में चांदी का भाव 1,13,000 रुपये प्रति किलो है। 1 ग्राम का भाव 113 रुपये है।

सावधानीपूर्वक खरीदें सोना और चांदी

सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें। हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है। आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोना खरीदें।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close