Crime News : शोरूम में काम करने वाले युवक की हत्या का हुआ खुलासा, मालिक ने सुपारी देकर मरवाया
Khargone Crime News : नागपुर के एक युवक की हत्या के मामले में बुरहानपुर के एक ट्रैक्टर शोरूम के मालिक समेत चार लोगों को पकड़ा है।
Khargone Crime News : खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में हत्या की खौफनाक साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस ने नागपुर के एक युवक की हत्या के मामले में बुरहानपुर के एक ट्रैक्टर शोरूम के मालिक समेत चार लोगों को पकड़ा है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी है कि इन सभी को 32-वर्षीय चेतन आमोदकर नाम के युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। ट्रैक्टर शोरूम के मालिक सावंत उर्फ रितेश पाटिल पर प्रेम संग के चलते सुपारी देकर युवक की हत्या करवाने का आरोप है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस ने जानकारी दी है कि चेतन आमोदकर की हत्या के मामले में सावंत, चंदन जमरे, खूम सिंह तडोले और संजय डाबर को गिरफ्तार किया गया है। सावंत नसीराबाद का रहने वाला है और उसका बुरहानपुर शहर में ट्रैक्टर का शोरूम है। वहीं, तीन अन्य आरोपी बुरहानपुर जिले के निंबोला और झिरनिया क्षेत्र के रहे वाले हैं। आरोप है कि सावंत ने चेतन की हत्या के लिए खूम सिंह और चंदन को एक-एक लाख रुपये की सुपारी दी थी
कैसे की गई युवक की हत्या?
पुलिस के मुताबिक, चेतन अपनी एक महिला मित्र के साथ सावंत के ट्रैक्टर शोरूम में काम करता था। हालांकि, मालिक सावंत का उस लड़की के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। पुलिस के मुताबिक, चेतन को इस प्रेम प्रसंग की भनक लग गई। इसके बाद सावंत ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसके बाद चेतन को जंगल में ले जाकर गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।




