June 15, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Kanpur Bus Accident: कानपुर में दहलाने वाला हादसा, आगरा एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस पलटी, अब तक 3 की मौत, कई घायल

Kanpur Bus Accident: जानकारी के मुताबिक, जो बस कानपुर में आगरा एक्सप्रेस वे पर हादसे का शिकार हुई वह दिल्ली से बिहार जा रही थी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Kanpur Bus Accident: कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर से मंगलवार को दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, एक डबल डेकर बस पलटने के कारण अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। आपको बता दें कि ये हादसा आगरा एक्सप्रेस वे पर हुआ है। आइए जानते हैं कि इस हादसे के बारे में अब तक क्या पता लगा है।

दिल्ली से बिहार जा रही थी बस

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, जो बस कानपुर में आगरा एक्सप्रेस वे पर हादसे का शिकार हुई वह दिल्ली से बिहार जा रही थी। मंगलवार को सुबह में ये बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है। ये पूरा हादसा कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र में हादसा हुआ है।

घायलों का इलाज जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया, जबकि गंभीर घायलों को कानपुर भेजा गया। हादसे के बाद पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दिनेश त्रिपाठी हैलट अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की और उनकी स्थिति के बारे में डॉक्टरों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी घायलों के त्वरित और समुचित उपचार के निर्देश दिए। मृतकों की पहचान की जा रही है और उनके परिजनों को सूचना भेजी जा रही है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में फिर सामान्य कर दिया गया।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close