August 2, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रदेशब्रेकिंग

Raipur News: भाजपा सहयोग केंद्र की सोमवार से शुरुआत, 3 से 7 अगस्त तक कैबिनेट मंत्री सुनेंगे जनता की समस्याएं

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Raipur News: रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सोमवार, 3 अगस्त से सहयोग केंद्र की एक बार फिर शुरुआत होने जा रही है। पांच दिनों तक चलने वाले इस विशेष कार्यक्रम में राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रतिदिन प्रदेशभर से आने वाले कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे।

सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने ने बताया कि सहयोग केंद्र का संचालन 3 अगस्त से 7 अगस्त तक लगातार किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक दिन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित मंत्री कार्यालय में मौजूद रहेंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले कार्यकर्ता और आमजन अपनी समस्याएं सीधे मंत्रियों के समक्ष रख सकेंगे।

उन्होंने बताया कि सुनवाई की प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने के लिए पहले दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक पंजीयन कराया जाएगा। पंजीयन के बाद आवेदकों को टोकन दिए जाएंगे और उसी क्रम के अनुसार उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी। इसके बाद संबंधित विभागों के माध्यम से शिकायतों के समाधान की पहल की जाएगी।

पांच दिनों का कार्यक्रम

  • 3 अगस्त: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
  • 4 अगस्त: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
  • 5 अगस्त: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
  • 6 अगस्त: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
  • 7 अगस्त: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

भाजपा संगठन का कहना है कि सहयोग केंद्र का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को सरकार तक अपनी बात सीधे पहुंचाने का अवसर देना है। इससे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के साथ ही शासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा। संगठन ने प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं और नागरिकों से निर्धारित समय पर सहयोग केंद्र पहुंचकर इस व्यवस्था का लाभ उठाने की अपील की है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close