June 3, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगलाइफस्टाइलहेल्थ

Benefits of Walnuts: अखरोट को क्यों कहा जाता हैं ‘सुपरफूड’? जान लें इसके सेवन से होने वाले फायदे

Benefits of eating walnuts daily: अखरोट को सेहत का खजाना कहा जाता है। इसकी गिरी देखने में बिल्कुल हमारे दिमाग जैसी लगती है और यही वजह है कि इसे दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Benefits of eating walnuts daily: अखरोट को सेहत का खजाना कहा जाता है। इसकी गिरी देखने में बिल्कुल हमारे दिमाग जैसी लगती है और यही वजह है कि इसे दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अखरोट सिर्फ मस्तिष्क ही नहीं बल्कि ओवरऑल हेल्थ को भी फायदे पहुंचाता है। अखरोट को ‘सुपरफूड’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है। इसमें मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और हेल्दी फैट्स की मात्रा अन्य कई खाद्य पदार्थों की तुलना में काफी अधिक होती है।

अखरोट इकलौता ऐसा नट है जिसमें एल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह एक प्रकार का ओमेगा-3 फैटी एसिड है जो हृदय स्वास्थ्य (Heart Health) के लिए अनिवार्य है। इसमें विटामिन E, मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज़ और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो शरीर को बीमारियों से बचाते हैं। ऐसे में यहां हम आपको बता रहे हैं कि रोजाना अखरोट खाने से क्या क्या फायदे होते हैं।

रोजाना अखरोट खाने के फायदे – Benefits of eating walnuts daily

दिमाग के लिए

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह याददाश्त तेज करने, एकाग्रता बढ़ाने और बढ़ती उम्र में अल्जाइमर जैसी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है।

दिल के लिए

यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

वजन घटाने में सहायक

अखरोट में प्रोटीन और फाइबर होता है, जिससे इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती। यह मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त रखता है, जो वजन घटाने में मदद करता है।

मजबूत हड्डियां

इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों और दांतों को मजबूती प्रदान करते हैं। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं को दूर रखने में सहायक है।

बेहतर नींद

अखरोट में मेलाटोनिन नामक तत्व होता है। यदि आप रात को अच्छी नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो रोजाना अखरोट का सेवन आपके स्लीप साइकल को बेहतर बना सकता है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close