June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी.. आज खाते में आएगी 26वीं किस्त, सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे जारी

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन के नलवा से सिंगल क्लिक कर 1.27 करोड़ बहनों के खाते में 1500-1500 रुपए ट्रांसफर करेंगे।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की ‘करोड़ों लाड़ली बहनों’ के लिए बड़ी खुशखबरी है। शनिवार (12 जुलाई) को महिलाओं के खाते में ‘लाड़ली बहना योजना’ की 26 किस्त आएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन के नलवा से सिंगल क्लिक कर 1.27 करोड़ बहनों के खाते में 1500-1500 रुपए ट्रांसफर करेंगे। CM इस बार बहनों को 1250 रुपए निर्धारित राशि के साथ 250 रुपए का ‘रक्षाबंधन तोहफा’ देंगे। CM मोहन जुलाई में 19वीं बार बहनों को सौगात देने जा रहे हैं। लाड़ली योजना के साथ 26 लाख बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग की राशि भी दी जाएगी।

सुरक्षा पेंशन योजना की राशि भी होगी जारी
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को उज्जैन में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सीएम ने सुबह बाबा महाकाल के दर्शन किए। CM मोहन यादव दोपहर को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख महिलाओं को 1543 करोड़ 14 लाख की राशि बैंक खातों में स्थानांतरित करेंगे। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री 56 लाख 74 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्तकर्ताओं को 340 करोड़ और उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 30 लाख से अधिक महिलाओं को गैस सिलेंडर भरवाने के लिए 46 करोड़ 34 लाख की सहायता राशि ‘सिंगल क्लिक’ से ट्रांसफर करेंगे।

जून 2023 को बहनों को मिली थी पहली किस्त
शिवराज सिंह चौहान सरकार ने मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाते थे। पहली किस्त 10 जून 2023 को ट्रांसफर की थी। 2023 में रक्षाबंधन पर योजना की राशि बढ़ाकर 1250 रुपए की गई। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपए मिलते हैं। जून 2023 से मई 2025 तक 25 किस्त मिल चुकी हैं। अगस्त 2023 और 2024 में 250 रुपए अतिरिक्त दिए गए थे।

सीएम मोहन यादव 19वीं बार बहनों को देंगे सौगात
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 10 जनवरी 2024 को सिंगल क्लिक से 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में पहली बार 1576.61 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। जनवरी के बाद फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त (1500 रुपए), सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर 2024 में बहनों को राशि ट्रांसफर की। अब बहनों की संख्या 1.29 करोड़ से घटकर 1.27 करोड़ हो चुकी है। जनवरी 2025, फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई, जून 2025 में 18वीं बार लाड़ली बहनों को सौगात दे चुके हैं। सीएम मोहन जुलाई में 19वीं बार बहनों को लाड़नी बहना योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे।

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close