April 17, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

तेज आंधी-तूफान के कारण 40 फ्लाइट कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

Latest Hindi News : बारिश और तूफान के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से 40 फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं, जबकि 100 फ्लाइट लेट हुई हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Latest Hindi News : दिल्ली में खराब मौसम के कारण 140 से ज्यादा फ्लाइट प्रभावित हुई हैं। बारिश और तूफान के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से 40 फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं, जबकि 100 फ्लाइट लेट हुई हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने दिल्ली एयरपोर्ट से सूत्रों के हवाले से बताया कि एक फ्लाइट को अहमदाबाद और दो फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया, जबकि कई अन्य फ्लाइट रद्द हुई हैं। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा देश का सबसे बड़ा और व्यस्त हवाई अड्डा है, जो प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों का संचालन करता है।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह आंधी और तेज हवाओं के कारण फ्लाइट प्रभावित हुईं। एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने कहा कि खराब मौसम के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हुईं। कंपनी ने सुबह 5.20 बजे एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “हमारी ऑन-ग्राउंड टीमें सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही हैं, ताकि यात्रियों को निर्बाध और कुशल अनुभव मिल सके।”

एयरलाइंस ने भी दी जानकारी

एयर इंडिया ने यह भी कहा कि प्रतिकूल मौसम के कारण उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है। एयरलाइन ने सुबह 5.51 बजे एक्स पर पोस्ट किया, “दिल्ली से आने-जाने वाली हमारी कुछ उड़ानें देरी से चल रही हैं या उनका मार्ग बदल दिया गया है, जिससे हमारे समग्र उड़ान कार्यक्रम पर असर पड़ने की संभावना है। हम व्यवधानों को कम करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।” स्पाइसजेट की तरफ से एक्स पर लिखा गया “दिल्ली में खराब मौसम के कारण सभी फ्लाइट प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति पर नजर रखें।”

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close