April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंगराजनीति

Yogi Cabinet Meeting : रविवार को प्रयागराज जाएंगे सीएम योगी, महाकुंभ में हो सकती है अगली कैबिनेट की बैठक

Yogi Cabinet Meeting : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ में 22 जनवरी को मंत्रिमंडल की बैठक हो सकती है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

लखनऊ। Yogi Cabinet Meeting : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ में 22 जनवरी को मंत्रिमंडल की बैठक हो सकती है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सभी मंत्री बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़े अहम मामलों पर फैसला हो सकता है।

बता दें कि ऐसा भी माना जा रहा है कि बैठक से पहले मुख्यमंत्री और मंत्री संगम में स्नान भी कर सकते हैं। इससे पहले वर्ष 2019 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली पहली सरकार में 29 जनवरी को कुम्भ के दौरान प्रयागराज में मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई थी।

कल प्रयागराज का दौरा करेंगे योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल प्रयागराज का दौरा करेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम क्षेत्र में की जा रही तैयारियों का निरीक्षण करना है। मुख्यमंत्री संगम तट पर साधु-संतों से मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं और सुझावों को सुनेंगे। इस मौके पर प्रशासन ने पहले ही तैयारियों की समीक्षा कर ली है ताकि करोड़ों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा, सफाई और यातायात प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा कुंभ आयोजन को सफल और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close