July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमदेशब्रेकिंग

Crime News : सूटकेस में मिला महिला का शव, आसपास मचा हड़कंप, रेप के बाद मर्डर की आशंका

गाजियाबाद में शिव वाटिका कॉलोनी की नहर रोड के पास एक सूटकेस में 26 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Ghaziabad Crime News : गाजियाबादः गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में शिव वाटिका कॉलोनी की नहर रोड के पास एक सूटकेस में 26 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला का दुष्कर्म के बाद रेप की आशंका जताई जा रही है हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कुछ नहीं कहा है। एसीपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस की जानकारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 7:45 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि लोनी बॉर्डर थाने के अधिकार क्षेत्र में एक सुनसान इलाके में नहर के पास एक सूटकेस में शव मिला है। सुबह-सुबह वहां से गुजर रहे कुछ मजदूरों ने चादरों से बंधा एक सूटकेस देखा। जब वे उसके पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सूटकेस का एक छोटा हिस्सा खुला था और शरीर का एक हिस्सा दिखाई दे रहा था जिसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

महिला की पहचान की जा रही है

एसीपी अंकुर विहार ने बताया कि अज्ञात महिला ने सिंदूर और बिछिया पहने हुई थी। जिससे स्पष्ट होता है कि वह हिन्दू है। अज्ञात महिला के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा।

महिला के पास से कुछ दस्तावेज बरामद नहीं हुए

एसीपी अजय कुमार सिंह ने बताया शव को जबरदस्ती बैग में ठूंसा गया था, जिससे कुछ हड्डियां टूटी होने का संदेह है। एसीपी ने कहा कि नाक से खून बहने के अलावा कोई बाहरी चोट नहीं दिखी। ऐसा संदेह है कि शव को सोमवार और मंगलवार की रात को बेहटा हाजीपुर से बंधला जाने वाले मार्ग पर एक सुनसान जगह पर फेंक दिया गया था। एसीपी ने कहा कि उसके पास से कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और संदिग्ध की पहचान के लिए इलाके से सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। लोनी बॉर्डर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close