June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगविदेश

West Asia Tension: ‘ईरान को मिटाने का भ्रम पालने वाले हताशा दिखा रहे’, राष्ट्रपति पेजेश्कियान की कड़ी चेतावनी

West Asia Tensions: राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर रहा है कि ईरान को मिटाने का भ्रम पालने वाले अपनी हताशा दिखा रहे हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

West Asia Tensions: पश्चिम एशिया में तनाव अपने चरम पर है। ईरान अपने ऊपर हुए हमलों पर लगातार पलटवार कर रहा है। इजरायल के अहम ठिकानों पर मिसाइल दागकर उसने एक बार फिर यह अहसास दिला दिया है कि बड़े नेताओं और टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी उसकी ताकत को कम आंकना भूल होगी। इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर रहा है कि ईरान को मिटाने का भ्रम पालने वाले अपनी हताशा दिखा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज़ स्ट्रेट उन सभी के लिए खुला है जो अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करते हैं।

हमारी एकता और मजबूत हुई

पेजेश्कियान ने कहा-ईरान को नक्शे से मिटाने का भ्रम पालनेवाले हताश हो गए हैं। ईरान को डराने कोशिशें हमेशा उल्टी साबित हुई हैं। बाहर खतरों और आतंक ने ईरान की जनता को विभाजित करने के बजाय उनके बीच की एकता को और अधिक मजबूत किया है।

होर्मुज स्ट्रेट किनके लिए खुला रहेगा?

वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक होर्मुज स्ट्रेट को लेकर पेजेश्कियान ने कहा कि यह मार्ग उन सभी के लिए खुला है जो अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करते हैं, लेकिन उन लोगों के लिए इसके दरवाजे बंद हैं जो हमारी संप्रभुता का उल्लंघन करते हैं या हमारी मिट्टी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। यह बयान वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिहाज से बेहद संवेदनशील है, क्योंकि दुनिया का लगभग 20 फीसदी कच्चा तेल इसी संकीर्ण समुद्री मार्ग से होकर गुजरता है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close