June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलप्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP Weather Update : एमपी में बारिश का दौर..! कई जिलों में झमाझम बरसे बदरा, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

MP Weather Update : मौसम विभाग ने जबलपुर, कटनी, सागर सहित 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Weather update : एमपी में पिछले एक हफ्ते से आंधी-बारिश का दौर जारी है। शनिवार को राजधानी भोपाल सहित 15 जिलों में तेज बारिश हुई। रविवार को भी एमपी के 26 जिलों में अच्छी बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग ने जबलपुर, कटनी, सागर सहित 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से अगले कुछ दिन तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा।

MP के इन जिलाें में हुई तेज बारिश

मध्य प्रदेश में शनिवार को भोपाल, इंदौर, सागर, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, विदिशा, गुना, देवास, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, शहडोल अमरकंट, दमोह और मंडला में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। कुछ जगह बारिश का दौर देर शाम तक जारी रहा। ग्वालियर, मुरैना और जबलपुर में भी तेज बारिश का अलर्ट है। यहां गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है।

खुशनुमा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, श्योपुरकलां, सिंगरौली, छिंदवाड़ा, इंदौर, पन्ना, जबलपुर, खंडवा, खरगोन, कटनी, हरदा, उमरिया, उज्जैन, छतरपुर के खजुराहो, रीवा, डिंडोरी, मंदसौर, अलीराजपुर, सीधी, सांची, शाजापुर, शिवपुरी और भीमबेटका, धार, आगर, नरसिंहपुर व बड़वानी में भी मौसम खुशनुमा रहेगा।

30 जून को यहां हो सकती है तेज बारिश

टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना दमोह, कटनी जबलपुर, सागर और बालाघाट में तेज बारिश का अरेंज अलर्ट जारी है। जबकि, ग्वालियर भोपाल, मुरैना भिंड, दतिया, शिवपुरी अशोकनगर, सतना मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर डिंडौरी, खरगोन, खंडवा, सीहोर, नर्मादापुरम में भी तेज बारिश के आसार है। इंदौर-उज्जैन सहित अन्य जिलों में आंधी व गरज-चमक का यलो अलर्ट जारी किया गया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close