June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

खेल जगतदेशब्रेकिंग

Vinesh Phogat Paris Olympics 2024 : आज का ​दिन भारत के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं, विनेश फोगाट से मिलने पहुंची पीटी उषा

Vinesh Phogat Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक 2024 में 7 अगस्त की तारीख भारत के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रही है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Vinesh Phogat Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक 2024 में 7 अगस्त की तारीख भारत के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रही है। इस दिन विनेश फोगाट का 50 किलोग्राम कैटेगिरी के रेसलिंग फ्रीस्टाइल का फाइनल मुकाबला होना था और सभी को उम्मीद थी कि वह गोल्ड जीत लेंगी। उन्होंने क्वार्टर-फाइनल और सेमीफाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन किया था और दमदार अंदाज में मुकाबले जीते थे। लेकिन 7 अगस्त को ही खबर आई कि विनेश का वजन लगभग 100 ग्राम अधिक होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया। इससे करोड़ों भारतवासियों की उम्मीद टूट गई। नियमों के अनुसार अब उन्हें कोई भी मेडल नहीं मिलेगा और इस इवेंट में वह आखिरी स्थान पर रहेंगी। अब डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश फोगाट की पहली तस्वीर सामने आई है।

डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश फोगाट की पहली तस्वीर जो सामने आई है। उसमें उनके चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है और उनके बाल छोटे नजर आ रहे हैं। क्योंकि वजन कम करने के लिए उन्होंने अपने बाल कटवाए थे। तस्वीर में इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की चीफ पीटी उषा उनके कंधे पर हाथ रखे हुए हैं और उनसे कुछ कहती हुई नजर आ रही हैं।

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close