June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमदेशब्रेकिंग

Delhi Crime News Latest : राजधानी के इस इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 लोगों को घायल, एक की हुई मौत

Delhi Crime News Latest : दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नरेला इलाके में आज अंधाधुंध गोलियां चली हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Delhi Crime News Latest : राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नरेला इलाके में आज अंधाधुंध गोलियां चली हैं। घटना में एक की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में दो लोगों ने गोलियां चलाई हैं।

आरोपी हुए फरार

पुलिस ने बताया कि गोली लगने के एक शख्स की जान चली गई है, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए हैं। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह गैंगवार है या फिर आपसी रंजिश। पुलिस टीम और FSL की टीम मौके पर मौजूद है और जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक,यह घटना नरेला के हालापुर गांव में हुई है, जिसमें गोली लगने से स्थानीय वीर प्रॉपर्टी डीलर के संचालक के रूप में हुई है। प्रॉपर्टी डीलर फाइनेंस का काम करता था।

पुलिस तलाश में जुटी

इस घटना के बाद से पुलिस ने आरोपियों की तलाश सरगर्मी से तेज कर दी है। कहा जा रहा कि आरोपी और मृतक दोनों पक्ष एक-दूसरे को जानते थे और दोनों के आमने-सामने ही ऑफिस थे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close