July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

Varanasi Lok Sabha Chunav Result 2024 : नरेंद्र मोदी ने भारी मतों से जीता चुनाव, कांग्रेस के अजय राय को इतने लाख वोटों से हराया

Varanasi Lok Sabha Chunav Result 2024 : नरेंद्र मोदी को 612970 वोट मिले हैं तो वहीं कांग्रेस के अजय राय हो 460457 वोट मिले हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Varanasi Lok Sabha Chunav Result 2024 : नई दिल्ली: देश में हुए लोकसभा चुनाव के परिणाम जारी है। चुनाव परिणाम के नतीजों के लिए पूरे देश की निगाहे टिकी हुई है। अब कुछ ही घंटे बाद साफ हो जाएगा कि जनता अगले पांच सालों के लिए किसे सरकार बनाई है। वहीं अब कई सीटों के परिणाम आना शुरु हो गए हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि वाराणसी लोकसभा सीट से नरेंद्र मोदी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के अजय राय को भारी मतों से हराया है।

चुनाव आयोग के जारी आकंडों के अनुसार, नरेंद्र मोदी को 612970 वोट मिले हैं तो वहीं कांग्रेस के अजय राय हो 460457 वोट मिले हैं। यानी पीएम मोदी ने अजय राय को 1 लाख 52 हजार 513 वोटों से हराया है। जिसके साथ ही पीएम मोदी वाराणसी से तीसरी बार चुनाव जीत दर्ज किए हैं।

 

आपको बता दें कि बीजेपी से नरेंद्र मोदी चुनावी मैदान में उतरे थे। वहीं कांग्रेस ने अजय राय को उम्मीदवार बनाया था। दोनों के बीच काटे की टक्कर देखने को मिला। जिसके बाद पीएम मोदी ने कांग्रेस के अजय राय को करारी मात दे दी। बता दें कि पीएम मोदी ने पहली बार 2014 में वाराणसी को चुना था। तब तीन लाख से ज्यादा वोटों से जीते। उनके सामने उतरे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दूसरे, सपा के कैलाश चौरसिया तीसरे और कांग्रेस के अजय राय चौथे नंबर पर थे। 2019 में पीएम मोदी दोबारा मैदान में उतरे और एकतरफा मुकाबले में जीत हासिल की। 2019 में सपा की शालिनी यादव दूसरे और कांग्रेस के अजय राय तीसरे नंबर पर थे। इस बार सपा का कांग्रेस को समर्थन था।

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close