July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस: राष्ट्रपति से लेकर PM मोदी और CM योगी ने दी बधाई, बताया- ‘विकास का ग्रोथ इंजन’

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Uttar Pradesh Foundation Day: लखनऊ: पूरे प्रदेश में आज उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। आज ही के दिन यानी 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश का गठन किया गया। आज के उत्तर प्रदेश की नींव साल 1902 में यूनाइटेड प्रॉविंस ऑफ आगरा एंड अवध के रूप में पड़ गई थी। साल 1950 में यूनाइटेड प्रॉविंस का नाम बदल कर उत्तर प्रदेश रखा गया। साल 2000 तक उत्तराखंड भी यूपी का ही हिस्सा था। 2000 में यूपी के पहाड़ी क्षेत्रों को अलग करके नए राज्य का दर्जा दे दिया गया था। कुमाऊं और गढ़वाल के इस इलाके को उत्तरांचल कहा गया, जो बाद में उत्तराखंड कहलाया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई

वहीं यूपी के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को मेरी शुभकामनाएं। गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति की यह धरती भारत की विकास यात्रा में एक मजबूत आधार स्तंभ रही है। मुझे विश्वास है कि उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। मैं इस राज्य के मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।”

‘यूपी का सामर्थ्य काम आने वाला है’

पीएम मोदी ने भी उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “भारतीय संस्कृति और विरासत की समृद्धि में अमूल्य योगदान देने वाले उत्तर प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। डबल इंजन सरकार और विकास को समर्पित यहां के लोगों की सहभागिता से हमारे इस राज्य ने बीते नौ वर्षों में बीमारू से बेमिसाल प्रदेश बनने का सफर तय किया है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि देश की प्रगति को गतिशील बनाए रखने में उत्तर प्रदेश का सामर्थ्य बहुत काम आने वाला है।”

‘नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा यूपी’

गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की बधाई देते हुए एक पोस्ट में एक्स पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। सनातन संस्कृति की अमूल्य विरासत से सिंचित, गंगा-यमुना की पावन और उर्वर भूमि उत्तर प्रदेश वह धरती है, जिसने राष्ट्र को संस्कृति, साधना, शक्ति और संकल्प के मार्ग पर सदैव अग्रसर किया है। आज डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश विकास और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रदेश के सदैव प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की कामना करता हूं।”

‘विकास का ग्रोथ इंजन बना यूपी’

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की बधाई दी है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए एक्स पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के मेरे प्रिय प्रवासी बहनों और भाइयों, विदेश में रहकर अपने परिश्रम, प्रतिभा और मूल्यों के माध्यम से आपने उत्तर प्रदेश और भारत का मान वैश्विक मंच पर बढ़ाया है। हमारी सरकार आपके अनुभव और ज्ञान को प्रदेश की विकास यात्रा से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है… आप सभी को उत्तर प्रदेश दिवस की हृदय से बधाई और मंगलमय शुभकामनाएं। असीम संभावनाओं का हमारा प्रदेश आज संघर्ष और नीतिगत उदासीनता की बेड़ियों को तोड़ते हुए बीमारू से भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बना है।”


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close