June 15, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

दमोह के बांदकपुर में जागेश्वरनाथ कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और डिजिटल व्यवस्था पर जोर, अतिक्रमण का भी उठा मुद्दा

MP Damoh News: बांदकपुर में श्री जागेश्वर नाथ धाम (जागेश्वरनाथ लोक) के निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Damoh News: दमोह। मध्यप्रदेश के जिला दमोह से 16 किमी दूर स्थित प्रमुख तीर्थक्षेत्र बांदकपुर में श्री जागेश्वर नाथ धाम (जागेश्वरनाथ लोक) के निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष सोलंकी, विधायक जयंत कुमार मलैया और कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की उपस्थिति रही। इस दौरान मंदिर समिति, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों की प्रगति और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

मंदिर परिसर में डिजिटल सुविधाओं को बढ़ावा देने पर जोर

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं मंदिर समिति संरक्षक सुभाष सोलंकी ने कहा कि श्रद्धालुओं को सरल, सुलभ और व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने मंदिर परिसर में बेहतर व्यवस्थाएं विकसित करने और डिजिटल सुविधाओं को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि श्रद्धालु घर बैठे लाइव दर्शन कर सकें, ऐसी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए।

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि बैठक का उद्देश्य निर्माण कार्यों की समीक्षा और संभावित समस्याओं का समाधान करना था। बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से दर्ज कर उन पर प्रभावी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्राप्त सुझावों को सभी के सहयोग से लागू किया जाएगा।

अतिक्रमण का फिर उठा मुद्दा

बैठक में श्री जागेश्वर नाथ भक्त मंडल के सदस्यों और शिवभक्तों ने भी अपने सुझाव रखे। उन्होंने मंदिर परिसर के चारों ओर 100 मीटर तक विस्तार, दीर्घकालीन दृष्टिकोण से मजबूत और गुणवत्तापूर्ण निर्माण, तथा मंदिर ट्रस्ट एवं शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर विकास कार्यों में उपयोग करने की मांग रखी।

बैठक के बाद उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने निर्माणाधीन कॉरिडोर, मुख्य द्वार, गौशाला, पुलिस सहायता केंद्र और मंदिर परिसर सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close