June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

झाबुआ में दर्दनाक घटना: मोबाइल से रोके जाने पर 9 वर्षीय बच्चे ने कीटनाशक पीया, इलाज के दौरान मौत

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Tragic Incident in Jhabua: झाबुआ। झाबुआ जिले के कल्याणपुरा क्षेत्र में मोबाइल चलाने से रोकने पर नौ वर्षीय एक मासूम ने आवेश में आकर घर में रखा कीटनाशक पी लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को कल्याणपुरा क्षेत्र में स्थित लोहरिया के एक नौ वर्षीय बालक को उसके परिजन गंभीर हालत में निजी वाहन से सीएचसी कल्याणपुरा लेकर पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि बच्चे को मोबाइल चलाने से रोका गया था, जिसके बाद वह आवेश में आ गया और घर में रखा कीटनाशक दवा पी लिया। डॉक्टरों ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान सुबह करीब 10.30 बजे उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, बच्चे को बिना पूर्व पुलिस सूचना के लाया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close