April 16, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, दिखेगा सर्द हवाओं का कहर, जानें आज के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 06 December 2025: अगले 24 घंटे के दौरान मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की उम्मीद है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Aaj Ka Mausam 06 December 2025: नई दिल्लीः देश के उत्तरी भागों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। अगले 24 घंटे के दौरान मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की उम्मीद है। पूर्वोत्तर भारत के कई इलाको में शनिवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला। वहीं, दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में आज भी बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में पड़गी कड़ाके की सर्दी

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 6-7 दिसंबर को शीतलहर की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में हो रही बर्फबारी का सीधा असर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। इसकी वजह से ठंड बढ़ गई है। पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 2.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।

इन राज्यों में घना कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि 6-10 तारीख के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सुबह के समय अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की बहुत ज़्यादा संभावना है। 06-08 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में भी घना कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं, दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश में सुबह के समय हल्का कोहरा पड़ सकता है।

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी शुरू हो गई है। लद्दाख और कश्मीर के कई हिस्सों में तापमान फ्रीजिंग पॉइंट (शून्य डिग्री सेल्सियस) से नीचे चला गया है। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी ऐसी ही स्थिति है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बर्फबारी हो सकती है।

आज कहां पर होगी बारिश

मौसम विभाग ने 6 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह व कराईकल में कुछ स्थानों पर गरज, बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close