July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

March 2025 Vrat Tyohar : मार्च 2025 में मनाए जाएंगे ये व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

March 2025 Vrat Tyohar : मार्च के महीन में कई प्रमुख व्रत-त्योहार आने वाले हैं। इस महीने रंगों का उत्सव होली भी मनाया जाएगा।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

March 2025 Vrat Tyohar : मार्च के महीन में कई प्रमुख व्रत-त्योहार आने वाले हैं। इस महीने रंगों का उत्सव होली भी मनाया जाएगा और इसी माह चैत्र नवरात्रि की शुरुआत भी होगी। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही मार्च माह से ही हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत हो जाएगी। मार्च के महीने की शुरुआत फुलेरा दूज के साथ होगी और इसका अंत चैत्र नवरात्रि के साथ होगा। मार्च के महीने में होली के साथ कौन-कौन से प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ने वाले हैं और इनकी डेट क्या है, आइए इस बारे में जानते हैं।

मार्च 2025 व्रत-त्योहार 

 

01 मार्च -फुलेरा दूज, राम कृष्ण जयंती,

फुलेरा दूज को भगवान कृष्ण और राधा रानी के प्रेम को समर्पित दिन माना जाता है। फाल्गुन शुक्ल द्वितीया को यह त्योहार माना जाता है।

07मार्च – होलाष्टक शुरू
होलाष्टक होली से आठ दिन पहले शुरू हो जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दौरान शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है।

10 मार्च -आमलकी एकादशी
आमलकी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा के साथ ही आंवले के पेड़ को भी पूजा जाता है। इसे रंगभरी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।

11 मार्च- प्रदोष व्रत
प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। इस दिन व्रत रखने से पारिवारिक जीवन में संपन्नता आती है।

13 मार्च -पूर्णिमा, होलिका दहन
पूर्णिमा के दिन को बेहद शुभ हिंदू धर्म में माना गया है। मार्च के महीने में इस दिन होलिका दहन भी किया जाएगा।

14 मार्च -होली, पूर्णिमा मीन संक्रांति
पूर्णिमा तिथि 14 मार्च तक व्याप्त रहेगी और इसी दिन होली का पावन त्योहार पूरे विश्वभर में मनाया जाएगा। साथ ही इस दिन मीन संक्रांति भी रहेगी।

19 मार्च- रंग पंचमी
रंग पंचमी का त्योहार होली के पांच दिन बाद मनाया जाता है। इसे देवी-देवताओं की होली के नाम से भी जाना जाता है।

21 मार्च -शीतला सप्तमी
इस दिन शीतलता की देवी माता शीतला की पूजा की जाती है। माता-पिता अगर इस दिन पूजन करते हैं तो बच्चों को दीर्घायु की प्राप्ति होती है।

25 मार्च -पापमोचनी एकादशी
नाम से ही पता चलता है कि इस दिन व्रत रखने से पापों का अंत होता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

29 मार्च -अमावस्या
अमावस्या तिथि पर ध्यान-दान और पितरों के निमित्त तर्पण करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

30 मार्च- हिंदू नव वर्ष आरंभ, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत
इस दिन से हिंदुओं का नया साल शुरू हो जाएगा। साथ ही चैत्र नवरात्रि का पावन त्योहार भी शुरू होगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close