April 16, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Aaj Ka Mausam: देश के 15 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी जारी, गर्मी से मिलेगी राहत, जानिए मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने एक बार फिर से 23 मार्च से 26 मार्च तक के लिए बिहार, झारखंड, राजस्थान समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Aaj Ka Mausam 23 March 2026: नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से पूर्वी भारत और उत्तर भारत में बारिश का कहर बरपने वाला है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से 23 मार्च से 26 मार्च तक के लिए बिहार, झारखंड, राजस्थान समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चलेगी। किसानों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है और सावधान रहने की जरूरत है।

कई जगहों पर आंधी से फसल के नुकसान होने की भी संभावना है। इस तेज बारिश से तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। इसके अलावा 5 से अधिक राज्यों में ओले भी गिरने की चेतावनी है। तो चलिए जानते हैं 23 मार्च को देश के अन्य राज्यों में जिलावार मौसम का हाल क्या रहेगा…

देश के 15 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी

उत्तर-पश्चिम भारत ( राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू- कश्मीर, लद्दाख)

  • मौसम विभाग के मुताबिक 23 मार्च से 26 मार्च तक राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
  • आईएमडी के अनुसार 26 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ्फराबाद में बारिश और तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है।
  • मौसम विभाग के मुताबिक 23 मार्च और 25 मार्च को पूर्वी राजस्थान में, कहीं-कहीं गरज-चमक और तेज़ हवाएं (30-40 kmph की रफ़्तार से) चलने की संभावना है।
  • वहीं 26 मार्च को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में हल्की बारिश के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है।

पूर्वी भारत (बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल)

  • आईएमडी के मुताबिक 24-28 मार्च के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा में गरज, बिजली चमकने और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है।
  • मौसम विभाग के मुताबिक 24, 27 और 28 तारीख को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी है।

मध्य भारत (छत्तीसगढ़)

23 और 24 मार्च को छत्तीसगढ़ में गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं (30-40 kmph की गति) के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है; साथ ही 26 मार्च को विदर्भ में और 27 व 28 मार्च को छत्तीसगढ़ में बिजली चमकने की भी संभावना है।

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में 23 मार्च को बारिश की चेतावनी नहीं है। लेकिन सुबह और दोपहर के समय तेज हवा चलेगी। 25 मार्च के बाद से तापमान फिर से 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। वहीं, प्रदूषण से फिलहाल लोगों को राहत मिलेगी। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यूपी में मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 23 मार्च को बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन 3 दिन तक तेज हवा चलने की संभावना है। हालांकि, फिर शुक्रवार 27 फरवरी से तेज बारिश-आंधी की चेतावनी है। यूपी के जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें कानपुर, लखनऊ, आगरा, बरेली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ और नोएडा में एक बार फिर से बारिश की चेतावनी है।

इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की प्रबल संभावना है। वहीं, कल लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। किसानों के फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। वहीं, वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा।

बिहार में मौसम कैसा रहेगा

आईएमडी के मुताबिक बिहार में 24 मार्च से 28 मार्च के दौरान बिहार में फिर से बारिश और तूफान की चेतावनी है। बिहार के जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, गोपालगंज, सारण, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा और शेखपुरा शामिल हैं। पटना में 23 मार्च को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में 23 मार्च को तेज बारिश-आंधी की चेतावनी है। उत्तराखंड के जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें देहरादून, नैनीताल चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग शामिल हैं। इस दौरान लोगों को बेहद सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। इतना ही नहीं फिर 27 से 29 मार्च तक एक बार फिर से बारिश कहर बरपाएगी। वहीं, कल देहरादून में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा

आईएमडी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में भी 23 मार्च से लेकर 26 मार्च तक मूसलाधार बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें शिमला, चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, लाहौल और स्पीति शामिल हैं। वहीं, मनाली में कल अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में भी 23 मार्च को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें जयपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, चुरू और झुंझुनू शामिल हैं। वहीं, इस दौरान 30 से 40 की रफ्तार से हवा चल सकती है। कल जयपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तर-पूर्वी भारत (असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश)

  • मौसम विभाग के मुताबिक 24 मार्च को असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में, गरज-चमक और तेज हवाओं (30-50 kmph की गति तक) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
  • इसके अलावा अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। किसानों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close