July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में सर्द हवाओं का कहर, 2 दिन बाद बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, 16 राज्यों के लिए चेतावनी जारी

Aaj Ka Mausam 18 December 2025: गुरुवार सुबह देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में घना कोहरा देखने को मिला। इस वजह से आम जन-जीवन प्रभावित रहा।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Aaj Ka Mausam 18 December 2025: नई दिल्ली। गुरुवार सुबह देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में घना कोहरा देखने को मिला। इस वजह से आम जन-जीवन प्रभावित रहा। विजिबिलिटी बेहद कम होने की वजह से सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुईं नजर आईं। इससे पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार शाम घना कोहरा होने के कारण क्रिकेट मैच नहीं खेला जा सका था। मौसम विभाग ने गुरुवार के दिन देश के16 राज्यों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। पूरे उत्तर प्रदेश में घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा रहने की उम्मीद है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा में भी ऐसे ही कोहरे वाले हिस्से दिख सकते हैं। विजिबिलिटी कम रहेगी, जिससे सड़क, रेल और हवाई यात्रा में दिक्कत आ सकती है।

मध्य प्रदेश में शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर भी विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रह सकती है। वहीं, मध्य प्रदेश के पश्चिमी इलाकों और उत्तराखंड में शीतलहर की चेतावनी दी गई है। तमिलनाडु, केरल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बादल गरजने के साथ वज्रपात हो सकता है।

छत्तीसगढ़ का मौसम

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठंड का असर तेज होने जा रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले चार दिनों में पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ेगी, जबकि दिन के तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और आने वाले दिनों में भी बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

दिल्ली में खराब हवा बनी परेशानी

ठंड के मौसम में हमेशा ही दिल्ली की हवा का स्तर बेहद खराब रहता है। इस बार भी हालात चिंताजनक बने हुए हुए हैं। अधिकतर जगहों पर पर एक्यूआई 400 के करीब है, जो बेहद खतरनाक माना जाता है। हालात काबू में करने के लिए दिल्ली में ग्रैप-4 के उपाय लागू किए गए हैं। अब दिल्ली में प्रदूषण सर्टिफिकेट के बिना डीजल-पेट्रोल भी नहीं मिलेगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close