April 17, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलक्राइमप्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेशराजनीति

MP Mahendra Singh Solanki threat : बीजेपी सांसद को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

MP Mahendra Singh Solanki threat : देवास लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी को जान से मारने की धमकी मिली है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Mahendra Singh Solanki threat : देवास लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी को जान से मारने की धमकी मिली है। फोन पर धमकी मिलने के बाद सांसद ने SP से शिकायत की है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। जानकारी के मुताबिक, सांसद को फोन पर धमकी उत्तर प्रदेश के कानपुर के किसी व्यक्ति ने दी है। कानपुर के नंबर से सांसद के पास फोन आया है। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय का कहना है कि धमकी देने वाले का पता लगाया जा रहा है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

सांसद ने बताई पूरी घटना

सांसद महेंद्र सोलंकी ने बताया कि आज सुबह जब मैं तिलक नगर स्थित घर पर स्टडी कर रहा था। इस दौरान मेरे पास फोन आया। मुझसे मेरा नाम पूछा और  अभद्रता की। कहा, कि तुम राष्ट्रवादी और हिंदुत्व की बहुत सारी वीडियो बना रहे हो, जब मैं इसका विरोध किया तो उन्होंने कहा कि मैं अपने आदमी को भेज कर तुम्हें मरवा दूंगा। या मैं स्वयं तुम्हें जान से मार दूंगा। जिसकी शिकायत मैंने पुलिस अधीक्षक को की है।

एसपी का बयान
SP संपत उपाध्याय ने बताया कि आज सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को एक अज्ञात नंबर से फोन आया है। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को की है, उन्हें फोन आया था और जान से मारने की धमकी दी है। जिसका आवेदन भी सिविल लाइन थाने पर दिया है। मामले को लेकर सीएसपी दिशेष अग्रवाल को जांच सौंपी है।

दो माह पहले घर में हुई थी चोरी 
देवास से भाजपा सांसद महेंद्र सोलंकी के घर दो महीने पहले चोरी हुई थी। सांसद के घर का नकूचा तोडक़र चोर घर में घुसे थे। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था। सांसद समेत सभी लोग बाहर गए थे। पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद से चोरों का पता लगाने की कोशिश की थी।

4.25 लाख वोटों से जीता था चुनाव
लोकसभा चुनाव 2024 में महेंद्र सोलंकी ने 9.28 लाख वोट हासिल कर कांग्रेस के राजेंद्र मालवीय को 4.25 लाख वोटों से हराया था। 2019 के चुनाव में सोलंकी ने कांग्रेस के प्रहलाद सिंह टिपान्या को 3 लाख 72 हजार वोटों से हराया था। लगातार दूसरी बार सालंकी ने सांसदी का चुनाव जीता है।

कौन हैं महेंद्र सोलंकी
देवास के नरखेड़ी निवासी महेंद्र सोलंकी ने जज की नौकरी छोड़कर राजनीति की दुनिया में कदम रखा। 40 साल के सोलंकी ने एलएलबी तक शिक्षा हासिल की है। सोलंकी आरएसएस का स्वयंसेवक रहते हुए 1999 से 2003 के बीच कई आंदोलनों के दौरान जेल गए। जज की नौकरी छोड़कर 2019 में भाजपा के टिकट पर पहली बार देवास-शाजापुर सीट से सांसद बने। साढ़े तीन लाख से अधिक वोट से जीत दर्ज की थी। 2024 में दूसरी बार सांसद बने। महेंद्रसिंह सोलंकी अपनी कट्टर हिंदूवादी छवि के चलते पहचाने जाते हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close