April 22, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

Aaj Ka Rashifal: आज 5 राशियों चमकेगी किस्मत, इन्हें मिलेगा धन का लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

16 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

16 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 48 मिनट तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 10 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भोर 4 बजकर 19 मिनट पर सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे। जानिए कि आज सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि– आज मेष राशि वाले खुशमिजाज बने रहेंगे। आनंददायक जीवन गुजरेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा। खुशनुमा दिन। काली जी को प्रणाम करना अच्छा होगा।

वृषभ राशि– आज वृषभ राशि वाले स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि– आज मिथुन राशि वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय। बाकी मानसिक चंचलता पर थोड़ा नियंत्रण रखिएगा। भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि– आज कर्क राशि वाले गृह कलह के संकते हैं। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– आज सिंह राशि वाले पराक्रमी बने रहेंगे। पराक्रम व्यावसायिक सफलता की तरफ लेकर जाएगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। अपनों का साथ होगा। सफेद वस्तु दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि– आज कन्या राशि वाले के पास धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा होगा। सफेद वस्तु पास रखें।

तुला राशि– आज तुला राशि वाले आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जहां चाहेंगे वहां मौजूदगी दर्ज होगी। वाह-वाही बटोरेंगे। सामाजिक कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि– आज वृश्चिक राशि वालों का मन खिन्न रहेगा। खर्च की अधिकता होगी। नेत्र विकार संभव है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि– आज धनु राशि वालों के लिए यात्रा सफलता दिलाएगी। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। आर्थिक मामले अच्छे होंगे। संपन्नता की तरफ जाएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आज मकर राशि वाले को कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि– आज कुंभ राशि वालों का भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि– आज मीन राशि वाले के लिए परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक-ठाक रहेगा। सफेद वस्तु काली मंदिर में अर्पित करना शुभ होगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close