April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Teachers Recruitment : सरकारी स्कूलों में भरे जाएंगे टीचर्स के खाली पद, इस राज्य के सीएम ने किया ऐलान

Teachers Recruitment : सरकारी स्कूलों में खाली शिक्षकों के सभी पद भरे जाएंगे। ये ऐलान आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Teachers Recruitment : सरकारी स्कूलों में खाली शिक्षकों के सभी पद भरे जाएंगे। ये ऐलान आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया है। सीएम भगवंत मान ने गुरुवार को कहा कि सरकारी स्कूलों में पंजाबी शिक्षकों के सभी रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरें जाएंगे जिससे पंजाबी भाषा को और बढ़ावा दिया जा सके। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी भाषा को और बढ़ावा देने के लिए यही समय है।

सरकार मातृभाषा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार हर पंजाबी की मातृभाषा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मान ने छात्रों को पंजाबी भाषा बोलने और लिखने के लिए भी प्रेरित किया ताकि वे अपनी विरासत से परिचित रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में रिक्त पदों के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। राज्य के इतिहास में पहली बार राज्य भर के सरकारी स्कूलों में एक मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई।

भलाई के लिए इस्तेमाल होगा खजाना

मान ने आगे कहा कि वे शिक्षक समाज की सभी समस्याओं का हल करने के लिए मौजूद हैं। एक शिक्षक के बेटे के रूप में वे शिक्षकों की समस्याओं को अच्छी तरह जानते हैं और उनका समाधान करना उनका कर्तव्य है। राज्य का खजाना लोगों का है और इसका एक-एक पैसा समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

बड़े बदलाव पर जोर

मान ने कहा कि सरकार एजुकेशन सिस्टम में बड़े बदलाव पर जोर दे रही है। वह नियमित रूप से स्कूल प्रिंसिपलों और शिक्षकों को देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में भेज रही है, ताकि वे अपनी विशेषज्ञता को बढ़ा सकें। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शिक्षक विश्व भर में शिक्षा क्षेत्र की उन्नत प्रथाओं के बारे में जान सकें।

स्कूलों को क्वालिटीपूर्ण शिक्षा देने के लिए नवीनतम टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है, ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ ने राज्य के लोगों की नियति बदल दी है। मान ने कहा कि सरकारी स्कूलों के 158 छात्रों ने पहली बार प्रतिष्ठित जेईई परीक्षा पास की है। उन्होंने कहा कि यह तो बस शुरुआत है, आने वाले दिनों में ऐसे और भी नतीजे देखने को मिलेंगे, जिसके लिए पंजाब सरकार कड़ी मेहनत कर रही है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close