July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Today Train Cancelled News : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने रद्द की 100 से ज्यादा ट्रेनें, यात्रा करने से पहले चेक कर लें गाड़ी

Today Train Cancelled News : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने रद्द की 100 से ज्यादा ट्रेनें, यात्रा करने से पहले चेक कर लें गाड़ी

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Today Train Cancelled News : पंजाब। नए साल की शुरुआत होने में महज दो दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में अगर आप भी कही घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं और ट्रेन से सफर पर निकलने वाले हैं तो आपके लिए एक बेहद जरूरी खबर है। दरअसल, पंजाब के किसानों ने सोमवार को पंजाब में आंदोलन का आह्वान किया है। इसे देखते हुए रेलवे ने पंजाब की ओर जाने वाली नई दिल्ली-पंजाब रूट की 18 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है। आज यह ट्रेनें नई दिल्ली और पंजाब की ओर से रवाना नहीं होंगी। इसके अलावा पंजाब से आने वाली ट्रेनों पर भी रोक लगा दी गई है। ऐसे में दिल्ली और अंबाला की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।

किसान संगठनों के नेताओं की ओर से जारी बयान में भी कहा गया है कि सोमवार यानी आज सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक सड़क और रेलों का आवागमन ठप रहेगा। बंद को देखते हुए 221 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। जम्मू-कश्मीर हिमाचल वाली ट्रेनें रद्द रहेगी। बता दें कि, इसका ऐलान तीन दिन पहले ही खनौरी सीमा पर किसान संगठनों की बैठक के बाद किया गया था।

12 सूत्री मांगों को लेकर होगा प्रदर्शन 

दरअसल, किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत 12 सूत्री मांगों और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनशन के समर्थन में आज पंजाब में रेल और यातायात रोको प्रदर्शन करने जा रहे हैं। जिसे देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली-पंजाब रूट की 18 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि किसान पंजाब में कई जगह ट्रैक पर उतर सकते हैं।

रद्द रहेंगी 18 एक्सप्रेस ट्रेनें 

रद्द रहने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें में बठिंडा एक्सप्रेस (14508), आम्रपाली एक्सप्रेस (15707-15708), मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12919-12920), दादर एक्सप्रेस (11057-11058), शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस (12497-12498), पठानकोट एक्सप्रेस (22429-22430), इंटरसिटी एक्सप्रेस (12460), ऊंचाहार एक्सप्रेस (14217), कालका शताब्दी (12011-12012), पश्चिम एक्सप्रेस (12925), जन शताब्दी एक्सप्रेस (12057-12058) शामिल हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close