July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

आज फिर बिगड़ेगा मौसम: इन 13 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 75 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update Today: मौसम विभाग ने 9 मई को उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश समेत 13 राज्यों में बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Weather Update Today: नई दिल्ली: देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 9 मई को उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश समेत 13 राज्यों में बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। पूर्वी भारत के राज्यों में सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है, जहां बारिश के साथ ओलावृष्टि का भी खतरा है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

उत्तर भारत का मौसम

दिल्ली में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन तेज गर्मी और लू लोगों को परेशान कर सकती है। 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने का अनुमान है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में शाम के समय गरज-चमक, बिजली और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 से 14 मई के बीच बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

पूर्वी भारत में अलर्ट

बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है। कई जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

मध्य भारत में ओलावृष्टि का खतरा

मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में तेज आंधी और बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। 12 से 14 मई के दौरान असम और मेघालय के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close