April 21, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

भारत के इस राज्य में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू का खतरा, सुअरों की खरीद-बिक्री पर लगा बैन

Ban on buying and selling of pigs : राज्य के पशुपालन विभाग की ओर से ये फैसला स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद लिया गया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Ban on buying and selling of pigs : शिमला। हिमाचल प्रदेश में सूअरों की खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। राज्य के पशुपालन विभाग की ओर से ये फैसला स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद लिया गया है। फ्लू के कारण कई सूअरों की मौत हुई है। प्रशासन की ओर से कई सूअरों को मारा भी गया है। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बुधवार के दिन इस फैसले के बारे में जानकारी दी है। आइए जानते हैं सरकार के इस फैसले के बारे में सबकुछ।

यहां दिखा स्वाइन फ्लू का मामला

जानकारी के मुताबिक, हाल ही में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में झंडूता उपमंडल की कोलका पंचायत में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू से संक्रमण का मामला सामने आया था। इसी के बाद प्रशासन की ओर से सूअरों की खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।

36 सुअरों की मौत, 4 को मारा गया

बिलासपुर में एक सूअर पालन केंद्र में स्वाइन फ्लू संक्रमण की वजह से कुल 36 सूअरों की मौत हो गई थी। इसके बाद 4 सुअरों को पशुपालन विभाग के नियमानुसार मार दिया गया। विभाग ने सूअर पालन केंद्र को खाली करवा दिया है और सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है। अधिकारी के मुताबिक, ये फार्म पशु औषधालय दसलेहरा के तहत आता है और इसमें कुल 40 सूअर पाले गए थे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close