June 12, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

‘मराठी मानुष का अस्तित्व खतरे में नहीं, आपका अस्तित्व खतरे में है’ फडणवीस और शिंदे ने ठाकरे बंधुओं पर साधा निशाना

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

मुंबई: महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनाव को लेकर प्रचार पूरे चरम पर है। आज महायुति की रैली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने ठाकरे बंधुओं (उद्धव और राज ठाकरे) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मराठी मानुष का अस्तित्व नहीं आपका अस्तित्व खतरे में है। दोनों ने दावा किया कि बीएमसी चुनाव में महायुति को जीत मिलेगी।

कुछ लोगों को चुनाव आते ही मराठी मानुष की याद आती है-शिंदे

सभा को संबोधित करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि कुछ लोगों ने इस चुनाव में भावुक भाषण दिए कि यह मराठी मानुष के अस्तित्व को बचाने के लिए आखिरी चुनाव है। मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मुंबई में मराठी लोगों का अस्तित्व कभी खतरे में नहीं था और न कभी खतरे में होगा। महायुति BMC में सत्ता में आएगी और यह एक काले पत्थर पर खींची गई भगवा लाइन है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगो को चुनाव आते है मराठी मानुस की याद आती है । दिनभर नेटफ़्लिक्स और चुनाव आए तो पॉलिटिक्स यही इनकी राजनीति है। २25 वर्षों तक मुंबई को लूटनेवाले आज भ्रष्टाचार पर बोल रहे हैं। मराठी मानुस के पीठ में खंजर घोपने का काम आपने किया।

उद्धव ने मेट्रो के काम को रोक दिया-एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे ने कहा, “आपने (UBT) मेट्रो का काम रोक दिया, जिससे मेट्रो प्रोजेक्ट की लागत 10,000 करोड़ रुपये बढ़ गई। क्या हम वह पैसा आपकी जेब से वापस लेंगे? अब वे कह रहे हैं कि मुंबई में विकास कार्यों की वजह से हवा प्रदूषित हो रही है और लोगों को खांसी हो रही है। हम मुंबई के विकास को लेकर आपकी खांसी की वजह समझते हैं।”

मेरे पास कहने के लिए बहुत कुछ है-शिंदे

एकनाथ शिंदे ने कहा, “पहलगाम में हिंदुओं को मारा गया। PM मोदी अपना आधिकारिक विदेश दौरा बीच में ही छोड़कर वापस आ गए। लेकिन वे (ठाकरे) लंदन छोड़कर वापस नहीं आ सके। मेरे पास कहने के लिए बहुत कुछ है। उनके (देवेंद्र फडणवीस) पास भी कहने के लिए बहुत कुछ है लेकिन रहने दें। आप हम पर निम्न दर्जे की टिप्पणियां करते हैं, लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि जब आपने अपने भाई के पार्षदों को तोड़ा और उनकी पार्टी तोड़ी, तो आपने उन्हें कितना पैसा दिया? जब हमने पार्टी छोड़ी, तो हमने अपने मंत्रालय समेत सब कुछ पीछे छोड़ दिया। मुझे ऐसा कोई उदाहरण दिखाएं जहां किसी ने मंत्रालय छोड़ा हो और पार्टी छोड़ी हो।”

बीएमसी का नेतृत्व मराठी ही करेगा-फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस ने अपने भाषण में कहा कि यह मुंबई किसी का बाप का बाप का बाप का बाप भी आया तो तोड़ नहीं सकेगा। अब मुंबई का मराठी मानुस खतरे में है तो पच्चीस साल क्या किया अरे चुल्लू भर पानी में डूब मरो। फडणवीस ने कहा, “मराठी मानुष का अस्तित्व खतरे में नहीं है। आपका अस्तित्व खतरे में है। मैं यह फिर से कहना चाहता हूं कि आप पूरा महाराष्ट्र नहीं हैं। आप यहां अकेले मराठी नहीं हैं। मैं दोहराना चाहता हूं कि BMC में सिर्फ मराठी व्यक्ति ही सत्ता संभालेगा। सिर्फ मराठी ही नेतृत्व करेगा।”

फडणवीस ने कहा, “उद्धव ठाकरे के कार्यकाल में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें सिफारिश की गई थी कि स्कूलों में छात्रों को हिंदी और अंग्रेजी पढ़ाई जानी चाहिए। यह रिपोर्ट सितंबर 2021 में सबमिट की गई थी और 20 जनवरी 2022 को उद्धव ठाकरे की तत्कालीन कैबिनेट ने इसे मंज़ूरी दी थी। इस कैबिनेट मीटिंग के मिनट्स को एक हफ़्ते बाद उन्होंने फिर से मंज़ूरी दी। हमने 2022 के इस कैबिनेट फ़ैसले को लागू करने का अध्ययन करने के लिए बस एक कमेटी बनाई थी, और उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। हमने तो कहा की हिंदी क्या और कोई भाषा सीखनी है तो सीखे। इनके खाने के और दिखाने के दांत अलग है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close