July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

बस्तर में होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में शामिल होंगे चार राज्यों के मुख्यमंत्री

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

The 26th meeting of the Central Zonal Council in Bastar: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 मई को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री तथा मध्य क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। इस अहम बैठक में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ सरकार इस बैठक की मेजबानी कर रही है।

केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय पर होगा मंथन

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्यों के बीच तथा राज्यों के आपसी मामलों पर विचार-विमर्श कर उनका सौहार्दपूर्ण समाधान निकालना है। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक, विकासात्मक और अंतरराज्यीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मौजूद रहेंगे।

वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे शामिल

मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह बैठक मंगलवार, 19 मई 2026 को सुबह 11 बजे बस्तर में आयोजित की जाएगी। बैठक में सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव, नीति आयोग के प्रतिनिधि, अंतर्राज्यीय परिषद के सदस्यगण और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेंगे।

बताया जा रहा है कि परिषद की पिछली बैठक जून 2025 में उत्तरप्रदेश के वाराणसी में आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई थी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close